Discover unique jewellery designs made for every occasion.

Social Impacts

Social Worker Madhusudan Sharma

प्रमुख समाजसेवी मधुसूदन शर्मा और राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रमुख महामंत्री एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, जो समाज में हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।

जो चित्रकूट व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं और कई सोसाइटियों के अध्यक्ष भी हैं, जैसे टैगोर नगर विकास समिति, शालीमार बाग आदि।

परशुराम भवन, जो कि विद्याधर नगर में बना हुआ है, उसमें छात्रावास है जहाँ बच्चे निशुल्क पढ़ रहे हैं। वहाँ एआईआर कंडीशन लाइब्रेरी भी है, जिसमें छात्र निशुल्क अध्ययन करते हैं। राजस्थान से आए हुए बच्चे वहाँ आकर रुकते हैं, परीक्षा की तैयारी करते हैं और कोचिंग सेंटर जाते हैं।

जब परीक्षाएँ होती हैं, तो उनके लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। लगभग 10,000 गज में बने इस भवन में राजस्थान से आए हुए परीक्षार्थी बच्चे रहते हैं। उनके लिए खाने और नाश्ते की व्यवस्था भी की जाती है।

राजस्थान में जगह-जगह दर्जनों भवन बन रहे हैं, जिनमें मधुसूदन शर्मा अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वे हमेशा कहते हैं कि सबसे पहले एक ईंट ₹1,00,000 की मेरी लगेगी।

वर्तमान में पचपदरा (जहाँ रिफाइनरी है) के सामने एक नया भवन बन रहा है। इसके अलावा केकड़ी, जोधपुर, अलवर आदि स्थानों पर भी नए भवन बन रहे हैं। बांदीकुई में लगभग 8 बीघा में समाज का भवन बना हुआ है।

वे लोगों को प्रेरित करते हैं कि ऐसी जगहें बनाई जाएँ जहाँ आने वाले युवा विद्यार्थी पढ़ सकें। जो असहाय बच्चे हैं, उनकी मदद करते हैं और जिन बच्चियों के माता-पिता असमर्थ होते हैं, उनकी सामूहिक विवाह में सहायता करते हैं।

ऐसे अनेक समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय मधुसूदन शर्मा जी राजस्थान ही नहीं, बल्कि ऑल इंडिया स्तर पर भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

Find Your Perfect Price

Please share your details to know more